पूर्व सीएम शिबू का जीवन झारखंड के सामाजिक और राजनीतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा है: जिलाध्यक्ष गौरवकांत 

Advertisements

पूर्व सीएम शिबू का जीवन झारखंड के सामाजिक और राजनीतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा है: जिलाध्यक्ष गौरवकांत

डीजे न्यूज, दुमका:

झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा के दुमका जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

जिलाध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि

“शिबू सोरेन का जीवन झारखंड के सामाजिक और राजनीतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा है। उन्होंने वर्षों तक आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया। उनका निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”

उन्होंन कहा कि सामाजिक संघर्ष और जनभावनाओं के प्रति प्रतिबद्धता के लिए शिबू सोरेन हमेशा स्मरणीय रहेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top