पूर्व सीएम के निधन पर प्रखंड प्रमुख ने जताया शोक 

Advertisements

पूर्व सीएम के निधन पर प्रखंड प्रमुख ने जताया शोक

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री शिबू  सोरेन के निधन पर बलियापुर के प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड के सर्वमान्य नेता थे। उन्होंने अलग झारखंड राज्य की आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने के साथ-साथ राज्य को अलग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से झारखंड की राजनीति को काफी क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में मुखिया दिलीप कुमार महतो, महावीर महतो, शेखर कुमार महतो, बी डी महतो, मुस्ताक आलम, आशीष चटर्जी, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू आदि हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top