Advertisements




पूर्व सांसद विनोद बाबू के निजी सचिव रहे नीलकंठ महतो का निधन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक पूर्व सांसद स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के निजी सचिव रहे बलियापुर के प्रधानखंटा निवासी 72 वर्षीय नीलकंठ महतो का निधन गुरुवार को हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी नीलू देवी, एक पुत्र एवं एक पुत्री है। उनके निधन का समाचार मिलते ही सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, भाजपा के मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती आदि उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया। शोक व्यक्त करने वालों में अधिवक्ता रतन चंद्र महतो, पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी, पंचायत समिति सदस्य अमित बनर्जी आदि शामिल हैं।




