Advertisements




पूर्व सांसद रामटहल चौधरी पहुंचे बलियापुर

झारखंड आंदोलन के पुरोधा विनोद बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित किया
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी बुधवार को बलियापुर पहुंचे। उन्होंने झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व सांसद ने कहा कि विनोद बाबू ने अलग राज्य आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने का काम किया। विनोद बाबू के पढ़ो और लड़ो के नारे को आत्मसात करने पर जोर दिया। मौके पर अधिवक्ता राहुल कुमार महतो, परिमल कुमार महतो, पंचू महतो, छोटू अंसारी आदि थे।
