पूर्व सांसद राजकिशोर महतो की पुण्यतिथि की तैयारियों पर चर्चा, 31 संयोजक मंडली का गठन

Advertisements

पूर्व सांसद राजकिशोर महतो की पुण्यतिथि की तैयारियों पर चर्चा,

31 संयोजक मंडली का गठन

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): वृहद झारखंड कुड़मि समन्वय समिति की बैठक शनिवार को  बिरजू काम्प्लेक्स बिनोद बिहारी महतो चौक में हुई। अध्यक्षता समाजसेवी मंटू महतो ने की।  संचालन समाजसेवी मनीलाल महतो ने किया।
बैठक में झारखंड आंदोलनकारी पूर्व सांसद स्व राजकिशोर महतो की पुण्यतिथि पर दो दिसंबर को धनबाद में प्रस्तावित कार्यक्रम पर चर्चा की गई।  कुड़मी को आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग को केन्द्र सरकार तक पहुंचाने के लिए अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया गया।
तोपचांची, बलियापुर,  धोखरा हाई स्कूल, राजगंज इन्टर कॉलेज में भी बैठक करने का निर्णय लिया गया। प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता को 31 संयोजक मंडली का गठन किया गया।
बैठक में नरेश महतो, रतिलाल महतो, डालुराम महतो, पुष्पा कुमारी महतो, दयानंद महतो, अजय, चौधरी चरण महतो, प्रदीप महतो, मुक्तेश्वर महतो, सदानंद महतो, विशेश्वर महतो, तुलसी महतो, मनोज महतो, परमेश्वर महतो, मधुसुदन महतो, शांतिराम महतो, मोहन महतो उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top