पूर्व प्रधानाध्यापक का मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Advertisements

पूर्व प्रधानाध्यापक का मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद :

तिसरा थाना क्षेत्र के चांद कुइया निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक शिवकुमार सिंह से मोबाइल छिनने की घटना में तिसरा थानेदार सुमन कुमार ने एम ओ सी पी के रहने वाले नीरज कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नीरज को बुधवार को ही हिरासत में लिया गया था और काफी पूछताछ के बाद उसने मोबाइल छिनने की घटना को स्वीकार किया। उसके पास से मोबाइल भी बरामद हो गया है।

शिवकुमार सिंह ने बताया कि वे एम ओ सी पी से सब्जी खरीद कर अपना क्वार्टर जा रहे थे, तभी जी एन पब्लिक स्कूल के पास पहले से घात लगाकर बैठे नीरज ने उन्हें धक्का मार दिया और उनका मोटरोला का मोबाइल लेकर भाग गए। इस संबंध में शिवकुमार सिंह ने तिसरा थाना में काडं संख्या 16/26 मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने बताया कि नीरज ने बलियापुर में भी एक मोबाइल छीना था और बलियापुर थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ में दिसंबर माह में एक लड़की से मोबाइल छीन कर भाग गया था। शिव कुमार सिंह ने तिसरा थानेदार को बधाई दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top