पूर्व प्राचार्य को दी ग ई श्रद्धांजलि

Advertisements

पूर्व प्राचार्य को दी ग ई श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, धनबाद:
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र (डायट) गोबिंदपुर की पूर्व प्राचार्य डा. अपर्णा राय की 19 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को मध्य विद्यालय आरक्षी केन्द्र, धनबाद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ , धनबाद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने उन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया एवं एक प्राचार्या के रूप  में , साथ -ही- साथ समाज सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। पूर्व प्रधानाध्यापक- सह-डी डी ओ जावेद ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक कुशल प्रशासक बताया। संगठन के वरीय उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें अद्वितीय प्रकाश पुंज बताया जो युगों -युगों तक शिक्षा के क्षेत्र को आलोकित करता रहेगा। पूर्व महासचिव आदित्य तिवारी ने उन्हें मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व का धनी बताया। पूर्व वरीय उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने उन्हें एक लायन के रुप में उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया एवं विदुषी बताया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले अन्य शिक्षकों में अशोक सिंह, अनूप कुमार वाजपेयी, नवीन कुमार राय, ब्रजेश कुमार, अखिलेश  सिंह, महफूज आलम, शिवकुमार पंडित, प्रेम प्रकाश देव, रमाकांत मंडल , विकास राय व अन्य  शिक्षक -शिक्षिकागण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top