पूर्व पीएम अटल की जन्मशताब्दी 25 को विधायक राज ने तैयारियों का लिया जायजा

Advertisements

पूर्व पीएम अटल की जन्मशताब्दी 25 को

विधायक राज ने तैयारियों का लिया जायजा

डीजे न्यूज, धनबाद: भूली ई-ब्लॉक स्थित अटल स्मृति पार्क में 25 दिसंबर को भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मंगलवार को कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन करने भूली पहुंचे।
विधायक राज सिन्हा ने प्रस्तावित कार्यक्रमों, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम को अनुशासित, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विधायक राज ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण है। उनके विचार और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। जन्मशताब्दी वर्ष में उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटें, ताकि आयोजन ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बन सके।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सत्येंद्र ओझा, सुमन सिंह, बबलू सिंह, ललन मिश्रा, विष्णु सिंह इंद्रकांत झा, प्रयाग रविदास सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top