

























































पूर्व पार्षद की स्मृति में लगा रक्तदान शिविर

30 यूनिट रक्त एकत्रित
डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद): टाटा सिजुआ छह नंबर निवासी सह पूर्व पार्षद स्व. प्यारेलाल महतो की स्मृति में शक्ति सेवा सदन हास्पिटल बांसकपुरिया में गुरुवार को रक्तदान शिविर, प्लाज्मा दान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का उदघाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया। रांची के बरियातु स्थित बल्ड बैंक के स्वास्थ्य कर्मियों ने 30 यूनिट रक्त संग्रह किया।

रक्तदान करने वालों में राकेश पासवान, बसंत महतो, राजेश महतो, नरेश महतो, रणवीर महतो, गौतम सिंह, शंभू महतो, प्रेमनाथ महतो, रवि रंजन महतो, सुमित महतो, सुजीत महतो, गोपीनाथ महतो, राजीव कुमार, कृष्णा मंडल, हलीम अंसारी, रोहन महतो, रणधीर सिंह, लक्ष्मीकांत महतो, विकास महतो, मनोज कुमार महतो, राजन हरिजन, प्रवीण कुमार दुबे, अजय महतो, बबलू कुमार महतो, हरि प्रसाद महतो, सुरेंद्र महतो, मुज्जमिल हुसैन, राजेंद्र कुमार महतो शामिल हैं।



