पूर्व मुखिया की बाइक की चपेट में आने से महिला गंभीर, पूर्व मुखिया भी घायल

Advertisements

पूर्व मुखिया की बाइक की चपेट में आने से महिला गंभीर, पूर्व मुखिया भी घायल

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैलीबाद के पास मंगलवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की पहचान कैलीबाद निवासी मुनिया देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मुनिया देवी अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान डुमरी प्रखंड के खुद्दीसार पंचायत के पूर्व मुखिया भुनेश्वर दास ने उन्हें अपनी बाइक से टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई। इधर घटना में पूर्व मुखिया को भी चोट आई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top