पूर्व मध्य रेल के जीएम ने किया बरवाडीह स्टेशन का निरीक्षण

Advertisements

पूर्व मध्य रेल के जीएम ने किया बरवाडीह स्टेशन का निरीक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद : पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सोमवार को बरवाडीह स्टेशन एवं इसके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक, स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं तथा परिचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने बरवाडीह आरओएच डिपो का भी जायजा लिया।

इस अवसर पर जीएम की उपस्थिति में वरीय ट्रेन मैनेजर ने मॉडिफाइड ब्रेक वैन की शुरुआत की।  इस ब्रेक वैन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया गया है। इसमें कार्यरत कर्मचारियों की सुविधा हेतु सोलर पैनल एवं बैटरी, आरामदायक कुशन युक्त सीटें, नवीन इंटीरियर, शौचालय की सुविधा तथा लुकिंग ग्लास सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
मौके पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top