























































पोक्सो एक्ट का फरार आरोपी तिसरी का सूरज देवरी से गिरफ्तार, डेढ़ साल बाद गया जेल

डीजे न्यूज, तिसरी(गिरिडीह) : तिसरी पुलिस ने देवरी पुलिस के सहयोग से तिसरी थाना क्षेत्र के पोक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त सूरज कुमार को देवरी के एक गांव से गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी सूरज कुमार तिसरी थाना क्षेत्र के दुलियाकरम गांव निवासी है।
पुलिस के अनुसार सूरज कुमार पर एक नाबालिग लड़की की मांग में जबरन सिंदूर डालने तथा उसके साथ जबरदस्ती मुंह काला करने का गंभीर आरोप है। आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले आरोपी ने उक्त घटना को अंजाम दिया था और बाद में पीड़िता की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। इस घटना के बाद से आरोपी पुलिस की नजर से फरार चल रहा था।
मामले को लेकर पीड़िता ने तिसरी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके आधार पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। लगातार प्रयास के बाद तिसरी पुलिस ने देवरी पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को जेल भेज दिया है।



