
पलामू के सेवानिवृत्त शिक्षक अंगद प्रसाद की माता देवमानी देवी पंचतत्व में विलीन
डीजे न्यूज, हुसैनाबाद (पलामू) : क्षेत्र के जाने-माने सेवानिवृत्त शिक्षक, साहित्यकार एवं इतिहासकार अंगद प्रसाद की वृद्ध माता देवमानी देवी (उम्र 93 वर्ष) का अंतिम संस्कार आज 19 जून को सोन नदी मुक्तिधाम, देवरी में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाने एवं अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ (अजाप्टा) पलामू के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे और संगठन सचिव राजीव रंजन पांडेय ने जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर की दूरी तय कर दाह स्थल पहुंच कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अजाप्टा प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।
इस अवसर पर कई सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मुख्य रूप से:
विधायक संजय कुमार सिंह यादव के अनुज विनय सिंह यादव,
रामेश्वर राम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष
विनोद प्रजापति, लेखक, कवि एवं बदलता झारखंड के संपादक
समाजसेवी भोला विश्वकर्मा एवं उदय विश्वकर्मा।
साथ ही अजाप्टा के जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर के सैकड़ों शिक्षक व कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
प्रमुख नाम
विनोद प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता, निर्मल कुमार, कन्हैया प्रसाद, सुरेन्द्र राम, रंजीत कुमार, शकील अहमद, अवधेश पासवान, विनोद पासवान, विकास कुमार, विरेंद्र कुमार, रामलाल राम, राजेश सिन्हा, शंकर पासवान, मनोज कुमार चौधरी, संतोष कुमार गुप्ता, जितेंद्र ठाकुर, प्रमोद पासवान, सुनील पासवान, जयप्रकाश शर्मा, मृत्युंजय कुमार (मुहम्मदगंज सचिव), सुशील कुमार (छत्तरपुर अध्यक्ष), चंचल कुमार आदि।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके योगदान और संस्कारों को स्मरण किया।