
पहलगाम में पर्यटकों की सामूहिक हत्या के खिलाफ गिरिडीह में झामुमो ने किया प्रदर्शन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की हत्या के खिलाफ गिरिडीह में झामुमो नगर कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर पाकिस्तान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।
झामुमो कार्यकर्ताओं ने घटना की जवाबदेही रक्षा मंत्री और गृह मंत्री पर थोपते हुए इस्तीफा की मांग की। जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश है, इसलिए पर्यटकों की सुरक्षा की जिम्मेवारी केंद्र सरकार की बनती है।
केंद्र सरकार की जिम्मेवारी
संजय सिंह ने कहा कि पहलगाम में 26 लोगों की हत्या का जिम्मेदार केंद्र सरकार है, क्योंकि वह टूरिस्ट को सुरक्षा नहीं दे पाई। ऐसी स्थिति में केंद्रीय गृह मंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया।