पहाड़ीगोड़ा में अवैध उत्खनन पर पुलिस, प्रबंधन और सीआईएसएफ की संयुक्त छापेमारी

Advertisements

पहाड़ीगोड़ा में अवैध उत्खनन पर पुलिस, प्रबंधन और सीआईएसएफ की संयुक्त छापेमारी

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : अलकडीहा ओपी क्षेत्र के पहाड़ीगोड़ा में चल रहे अवैध उत्खनन स्थल पर रविवार को स्थानीय पुलिस, प्रबंधन और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने चल रहे अवैध उत्खनन स्थल के मुहानो की भराई कराई।

मौके पर मौजूद अलकडीहा ओपी प्रभारी ए. रौशन ने बताया कि पहाड़ीगोड़ा में अवैध उत्खनन की लगातार सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पहाड़ीगोड़ा के अलावा सुरुंगा, सेठ कोठी और गुड़गुड़िया समेत अन्य स्थानों पर भी अवैध उत्खनन होने की बात सामने आती रही है। बताया जाता है कि रात के समय अवैध रूप से उत्खनन कर निकाले गए कोयले को ट्रकों के माध्यम से बाहर भेजा जाता है।

ओपी प्रभारी ए. रौशन ने कहा कि जहां भी अवैध उत्खनन की सूचना मिलती है, वहां तुरंत छापेमारी की जाती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी हालत में अवैध उत्खनन को चलने नहीं दिया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top