Advertisements




पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, खुले कंटेनर में ईंधन न भरें : पेट्रोलियम मंत्रालय
आलिया तहसीन, धनबाद : पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि देश भर के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। हालांकि, मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे पेट्रोल या किसी भी ईंधन को खुले या अनुचित कंटेनरों में न लें और न ही संग्रहीत करें, क्योंकि इससे गंभीर सुरक्षा खतरे उत्पन्न हो सकते हैं।
यह बयान तमिलनाडु के एक रिटेल आउटलेट पर पेट्रोल को एक खुले/ढीले कंटेनर में भरे जाने की खबर के बाद आया है। मंत्रालय ने संबंधित पेट्रोल पंप को निलंबित कर दिया है और उचित कार्रवाई की गई है। सभी रिटेल आउटलेट्स और डीलरों को निर्देश दिया गया है कि वे ईंधन वितरण के दौरान सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।



