पेसा कानून लागू करने के लिए चक्रधरपुर में संघर्ष का ऐलान बंदगांव के कोमडेला में आमसभा  

Advertisements

पेसा कानून लागू करने के लिए चक्रधरपुर में संघर्ष का ऐलान बंदगांव के कोमडेला में आमसभा  

डीजे न्यूज, चक्रधरपुर : बंदगांव- बंदगांव के कोमडेला में मानकी- मुंडा सलाहकार जोहन चंपिया के अध्यक्षता में आमसभा की गई। इसमें विभिन्न पंचायत से हजारों लोग शामिल हुए। जोहन चंपिया ने कहा कि 1996 में पेसा कानून बना लेकिन आज तक लागू नहीं हुआ। जिसके कारण आदिवासियों का अस्तित्व, जल, जंगल, जमीन एवं मालिकाना हक छीना जा रहा है। इसलिए झारखंड सरकार से पी-पेसा कानून लागू करवाने के लिए हम सब को मिलकर जन आंदोलन करना पड़ेगा। पी-पेसा कानून जबतक लागू नहीं होगा, पंचायत चुनाव का विरोध करना होगा। पंचायत चुनाव से मुंडा मानकी व्यवस्था चरमरा गई है। आदिवासियों के अधिकार का हनन हो रहा है। समाज सेवी लक्षुराम मुंडरी ने कहा कि आदिवासियों को अधिक से अधिक शिक्षा ग्राहण करना चाहिए ताकि विल्किन्स रूल, संविधान, एवं अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो सके। जेबियर हमसहाय ने कहा कि अपने हक आधिकार की सुरक्षा के लिए ग्राम सभा को सशक्त करना होगा। एक लिखित आवेदन तैयर करके सरकार को पी पेसा कानून लागू करवाने के लिए को चिठ्ठी दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न बुद्धिजीवियों ने अपने हक आधिकार के बारे में चर्चा की। इस मौके पर निर्मल हपदगड़ा, सिबलन हेंब्रम, जुनुल डांहगा, राजेंद्र चंपिया, जेम्स मुंडा, अरूण तोपनो एवं हजारों लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top