Advertisements



पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद):धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल बांसकपुरिया के प्रांगण मे शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसका उद्देश्य बच्चों को त्योहारों के महत्व को अवगत कराना और अपनी संस्कृति से सदैव जोड़े रखना है।
डायरेक्टर दिनेश कुमार महतो और प्रधानाध्यापक रुपेश कुमार ने सभी को सावधानी से दिवाली मानाने का संदेश दिया।
मोके पर यमुना पासवान , रमेश कुमार , निर्मल मोदक , उत्तम महतो , सुखेंदु माझी आदि उपस्थित थे।
