



पीरटांड़ में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पीरटांड़ के विभिन्न संकुलों से चयनित रसोईया लोगों के दल ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के मीनू के अनुसार विभिन्न प्रकार के व्यंजन रसोईया के दलों ने बनाया। व्यंजन बनाने के उपरांत सभी रसोईया दलों ने अपने निर्धारित स्टॉल में अपने व्यंजन का प्रदर्शनी लगाया।
इस प्रतियोगिता के ज्यूरी मेंबर बीपीओ बसील मरांडी, संकुल साधन सेवी आशीष कुमार, मध्यान भोजन ऑपरेटर चरकु हेम्ब्रम आदि ने निर्धारित मानक के अनुरूप सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले रसोईया के दल म.वि.खुखराको विजेता के रूप में प्रथम स्थान के लिए चयनित किया और उप विजेता के रूप में द्वितीय स्थान पर उ.उ.वि.पोखरना को चयन किया।
प्रतियोगिता में 100 अंक के कुल 5 प्रकार के मानक निर्धारित थे, जिनमें मोटा अनाज रागी/मडुआ व्यंजन के लिए 20 अंक, भोजन की तैयारी में किये गए नवाचार में 20 अंक, भोजन निर्माण की प्रक्रिया में स्वच्छता एवं सफाई के पालन में 20 अंक, खाद्य सुरक्षा स्वरूप में 20 अंक, रसोईया द्वारा अपनाए गए स्वच्छता एवं सफाई का अनुपालन में 20 अंक शामिल थे।
इस कुकिंग प्रतियोगिता में ज्यूरी मेंबर के अलावे अनीश अंसारी, जय प्रकाश नारायण, विजय रवानी, मनोज कुमार, नीरज सिंह, विकास कुमार, अजय मिश्रा, आदि लोगों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा ¹।
