
पीरटांड़ में मां मथुरासिनी पूजा की धूम, निकली कलश यात्रा
डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : प्रखंड के पालगंज में शनिवार को माहुरी समाज द्वारा मां मथुरासिनी पूजा का आयोजन किया गया। यह आयोजन पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें मधुबन, चिरकी और आसपास के प्रखंडों के लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर पूजा स्थल से कलश यात्रा निकाली गई और मां मथुरासिनी की पूजा की गई। पूजा में भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए। इसके अलावा, पूजा के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गां। इस आयोजन में माहुरी समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे, जिनमें आशीष कुमार, अंकित गुप्ता, नितेश गुप्ता, आकाश गुप्ता, अमित राम, गौरव राम, सोनू गुप्ता, छेदी राम, दुखन राम, आशुतोष राम, राजेश राम, गोपाल राम और धीरज राम शामिल थे। यह आयोजन माहुरी समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर था।