



पीरटांड़ में जनप्रतिनिधियों ने बैठक कर प्रशासन को दिया अल्टीमेटम कर प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सिधु कान्हू मैदान में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पीरटांड़ प्रखंड प्रमुख सबिता टुडू ने की। बैठक में प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए।
इस दरम्यान पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कई विषयों पर प्रस्ताव पारित किया गया।जिसमें सभी पंचायत को 15वीं वित्त की राशि उपलब्ध कराया जाय,पंचायत प्रतिनिधियों की 30 लाख की बीमा, मानदेय, टाइड अनटाइड
की राशि चेक से भुकतान, अबुवा आवास की राशि का जल्द से भुगतान करने, मनरेगा योजना की जांच, प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में मुखिया की उपस्थिति, दाखिल खारिज में व्याप्त भ्रष्टाचार, पंचायत सचिवालय में सभी कार्य वीएलई एवं संबंधित कर्मी से कराने समेत कई मांगें की गई। बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रखंड स्तर पर विकास कार्यों की गति बढ़ाना समय की जरूरत है और प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। बैठक के अंत में सभी प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हुआ, तो आगे प्रखंड स्तर पर आंदोलन भी किया जाएगा। बैठक में प्रमुख के अलावे जनप्रतिनिधि सुभाष कुमार, योगेंद्र तिवारी, बड़कू मुर्मू, भवानी देवी, रिंकी देवी, जागो रजक, निर्मल तुरी, बिरजू साव, अनूप पांडेय, मनोज मुर्मू, यूसुफ अंसारी आदि उपस्थित थे।
