पीरटांड़ में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान तेज

Advertisements

पीरटांड़ में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान तेज

विद्यालयों में छात्राओं को दी गई जानकारी

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : जिले में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पीरटांड़ प्रखंड में जागरूकता अभियान को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं आदिवासी बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच जागरूकता पर्चियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर फाइलेरिया से बचाव के उपायों, समय-समय पर दवा सेवन की आवश्यकता, शारीरिक स्वच्छता बनाए रखने तथा सरकारी दिशा-निर्देशों के पालन की जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि नियमित रूप से दवा का सेवन करने से इस गंभीर बीमारी से प्रभावी बचाव संभव है।

मौके पर उपस्थित पिरामल फाउंडेशन के सुनील साव एवं किशुन शर्मा ने बताया कि सरकारी निर्देशानुसार फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया जैसी बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है और इसके लिए हर वर्ग को आगे आना होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top