पीरटांड़ में दो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों की हुई विदाई

Advertisements

पीरटांड़ में दो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों की हुई विदाई

डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : पीरटांड़ में पदस्थापित दो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों (बीईईओ) का एक साथ विदाई समारोह आयोजित किया गया। इनमें रामाश्रय प्रसाद, जो पहले से सेवानिवृत्त हो चुके थे, और जय कुमार तिवारी, जो इसी माह सेवानिवृत्त हुए, शामिल थे।

विदाई समारोह का आयोजन मध्य विद्यालय चिरकी में किया गया, जहां सरकारी शिक्षकों, सहायक अध्यापकों और शिक्षा विभाग के कर्मियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर दोनो अधिकारियों को कुछ उपहार भेंट किए गए और उनके कार्यकाल की सराहना की गई।

 

शिक्षकों ने किया कार्यकाल की सराहना

 

समारोह में शिक्षकों ने दोनों बीईईओ के कार्यकाल को यादगार बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। वहीं, विदाई समारोह के दौरान रामाश्रय प्रसाद और जय कुमार तिवारी ने भी शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर बीपीओ भोला कुमार राय, टिंकू कुमार, रामकिंकर उपाध्याय, अशोक कुमार सिंह, आशीष सेठ, निर्भय कुमार दुबे, अलखलाल, सुनील कुमार, अर्जुन महतो, जोसेफ सहित कई शिक्षक और शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवानिवृत्त अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top