पीरटांड़ में बिनोद बाबू की पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

Advertisements

पीरटांड़ में बिनोद बाबू की पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पीरटांड़ के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

चिरकी स्थित बिनोद धाम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां स्व. बिनोद बिहारी महतो के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बिनोद बाबू झारखंडियों के लिए एक अमूल्य धरोहर थे। उन्होंने कहा कि हम सभी को बिनोद बाबू द्वारा बताए गए मार्गों पर चलकर उनके सपनों को साकार करने की आवश्यकता है।

इस मौके पर झामुमो नेता हीरालाल महतो, रोकी सिंह, सुमीत कुमार, महावीर मुर्मू, युवराज महतो, नीलकंठ महतो, बिरजू मरांडी, शेखर महतो सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

इधर बिनोद बिहारी महतो इंटर कॉलेज में भी उनकी पुण्यतिथि मनाई गई। दुधनिया स्थित इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के सुचारु संचालन पर जोर दिया गया और स्व. बिनोद बिहारी महतो द्वारा बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्व. बिनोद बिहारी महतो के सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top