
पीरटांड़ में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित चिरकी में भाजपाइयों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में देशप्रेमियों की भीड़ जुटी। इस तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के हाथ में सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज दिखा और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
सेना और मोदी सरकार के समर्थन में
भाजपा नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान का ओकात बताने वाले देश की सेना और मोदी सरकार की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि इसे बड़ी कार्रवाई किसी और सरकार में नहीं हुआ। सेना को छूट दिया गया है।
कार्यक्रम में शामिल हुए लोग
भाजपा की तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता विनय सिंह, शरत भक्त, श्याम प्रसाद, सिकंदर हेंब्रम, बबलू साव, फलेंद्र सिंह, अजय सिंह, अरविंद चन्द्र राय, पंचम सिंह, बालेश्वर यादव, अंजू टुडू, अनिल कुमार, दिग्विजय यादव, अरविंद बर्णवाल, संतोष राणा, भवानी देवी, रिंकी देवी, भोला वर्मा, प्रशांत तिवारी, अतिशय जैन समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
तिरंगा यात्रा का मार्ग
तिरंगा यात्रा चिरकी काली मंडा से निकला और चिरकी के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ।