पीरटांड़ में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

Advertisements

पीरटांड़ में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को भाजपा पीरटांड़ इकाई की ओर से प्रखंड मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में भाजपा नेता इंजीनियर विनय सिंह, शरत भक्त, जिला मंत्री रंजीत राय, मुन्ना उपाध्यक्ष, अरविंद बर्णवाल, श्याम प्रसाद, पंचम सिंह, अरविंद चंद्र राय, शैलेंद्र सिंह, रेखा देवी, अंजू टुडू, रिंकी देवी, भवानी सिंह सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

यात्रा के दौरान हर हाथ में लहराता तिरंगा, देशभक्ति गीतों की धुन और भारत माता की जय के नारों ने पूरे नगर का माहौल देशप्रेम से सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा प्रखंड मुख्यालय के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए देशभक्ति और एकता का संदेश देती रही। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आज पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा है। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है कि हम राष्ट्रीय पर्व को इतनी उत्साह और एकजुटता के साथ मना रहे हैं। भाजपा नेताओं ने इस यात्रा को खास बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर उसे करारा जवाब दिया है, जिससे हर भारतीय का आत्मविश्वास और गर्व और ऊंचा हुआ है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top