
पीरटांड़ में अवैध बालू खनन पर सख्ती, सात बालू लदे ट्रैक्टर जब्त
मुखिया पति और चालक के बीच विवाद के बाद हरकत में आया प्रशासन
डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : पीरटांड़ प्रशासन ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इसमें से एक ट्रैक्टर पीरटांड़ थाना में और छह ट्रैक्टर मधुबन थाना में रखे गए हैं।
विवाद के बाद हुआ खुलासा
घटना मंगलवार रात कारणदो मोड़ के पास की है, जहां चिलगा पंचायत के मुखिया पति संजय मराण्डी और एक ट्रैक्टर चालक के बीच विवाद हो गया। चालक मौके से फरार हो गया, जिसके बाद संजय मराण्डी ने स्थानीय लोगों को बुलाकर प्रशासन को सूचना दी।
प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की
सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी दीपेश कुमार और अंचल अधिकारी गिरिजानंद किशकू मौके पर पहुंचे और सात ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। सीओ ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
खनन माफियाओं में हड़कंप
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि अवैध बालू खनन को पूरी तरह रोका जा सके।