पीरटांड़ के शिक्षक पूरन मांझी को सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्ण विदाई 

Advertisements

पीरटांड़ के शिक्षक पूरन मांझी को सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्ण विदाई 

डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : पीरटांड़ प्रखंड स्थित जयनगर स्कूल में पदस्थापित शिक्षक पूरन मांझी 31 मार्च को सेवा निवृत हुए हैं। वे पहले बीआरसी कार्यालय में भी सेवा दे चुके हैं, इसलिए गुरुवार को उनके लिए बीआरसी कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें बीआरसी परिवार के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सपन मंडल के नेतृत्व में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें भावविनी विदाई दी गई और कई सामग्री भी भेंट की गई।

पूरन मांझी का पीरटांड़ में केवल शिक्षक ही नहीं, समाज सुधारक सहित अन्य कार्यों में भी उनका नाम रहा है। यही वजह है कि उनके लिए विदाई कार्यक्रम कर सेवानिवृति के बाद उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इससे पहले भी स्कूल स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

मौके पर बीपीओ बेसिल मरांडी, आशीष कुमार, सर्वेश लाल, अजय मिश्रा, गणेश भारती, गोविंद सिंह, गुही राम साव, मो. अनीश, विजय रवानी, मनोज कुमार, संतोष रवानी, BRC कर्मी नीरज सिंह, चरकु हेम्ब्रम, विकास कुमार, शिक्षक रामकिंकर उपाध्याय, सफदर अली, रसिक हेम्ब्रम, रामकुमार दास, अब्दुल मन्नान, जोसेफ मुर्मू, दिलीप बेसरा आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top