



पीरटांड़ के जिलेबिया घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा
जतरा मेला से लौटते युवक की मोटरसाइकिल चारपहिया से टकराई, हालत नाजुक
डीजे न्यूज, गिरिडीह :
पीरटांड थाना क्षेत्र के जिलेबिया घाटी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सरिया थाना क्षेत्र के कारीपहरी निवासी मुन्नीलाल मरांडी (20 वर्ष), पिता सुरेन्द्र मरांडी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मुन्नीलाल मरांडी चिरकी में आयोजित जतरा मेला देखकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जिलेबिया घाटी के पास उसकी मोटरसाइकिल एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को एंबुलेंस से गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने धनबाद रेफर कर दिया।
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
