


पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह में छात्रों ने किया सांस्कृतिक आदान-प्रदान

छात्र-छात्राओें नें सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से मन मोहा
डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिले के सभी पीएम श्री स्कूलों में विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रोत्साहन स्वरुप भारत की कला संस्कृति एवं शिक्षा में उत्कृष्ट बनाने के उद्देश्य से सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को सदर प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह में सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एक-दूसरे के विचारों, परम्पराओं, कला, भाषा और मूल्यों को साझा करने में विद्यालय परिवार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओें नें सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से मन मोह लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के पुराने एवं नए परिसर में शिक्षा प्राप्त कर रहे प्राथमिक से माध्यमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से सम्मिलित होकर नाट्यकला एवं नृत्य का रोचक ढंग से प्रदर्शन किया। विद्यालय के शिक्षकों एवं बीएड प्रशिक्षु ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। बता दें कि नोडल शिक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने झारखंड राज्य स्तर पर सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी निभाई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, शिक्षिका शिखा कुमारी, सोनी कुमारी ने भूमिका निभाई। मौके पर अर्चना कुमारी, ज्योति कुमारी, हिमांशु कुमार, पूजा कुमारी, पायल कुमारी, उपासना कुमारी, आराधना कुमारी, महिमा कुमारी, नेहा कुमारी, राखी कुमारी के साथ-साथ कई छात्र छात्राओं ने भाग लिया।




