पीएम के मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों‌ में जुटे भाजपाई 

Advertisements

पीएम के मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों‌ में जुटे भाजपाई

डीजे न्यूज, धनबाद:

भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर कमेटी के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की  बैठक हीरापुर के होटल प्रियांशी सभागार में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने की।  .

संचालन जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा कर रहे थे। धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री धनेश्वर महतो ने किया।

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के “मन की बात ” कार्यक्रम को महानगर के अंतर्गत सभी 17  मंडलों के बूथों एवं शक्ति केन्द्रों पर व्यापक रूप से श्रवण करने हेतु  रणनीति बनाई ग ई। साथ ही सक्रिय सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो आम जनों से मन की बात के माध्यम से सीधे जुड़ते हैं।  आम लोगों से सुझाव आमंत्रित करते हैं और उनके सुझावों पर सकारात्मक कार्य भी करते हैं।  “मन की बात” का आगामी संस्करण और भी प्रभावी व जनहितकारी बन गया है। प्रधानमंत्री विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हैं और नागरिकों से जुड़े विचारों को शामिल करते हैं। साथ ही पूरे झारखंड में सदस्यता में धनबाद महानगर के अव्वल आने पर हर्ष व्यक्त किया।

जिला उपाध्यक्ष सह मन की बात के प्रभारी बीरेंद्र हांसदा ने कार्यकर्ताओं को मन की बात सामूहिक रूप सुनने के बाद उसे नमो ऐप एवं सरल एप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने को कहा।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, महेश पासवान, अजय निषाद, जिला मंत्री पंकज सिन्हा, अभिमन्यु कुमार, रीता यादव, नरेंद्र त्रिवेदी, सोशल मीडिया प्रभारी शिवान्स श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल, मनोज सिंह, सूरजदेव मिश्रा, अजय कुमार दास, सूरज कुमार पासवान, तरुण राय, आनंद पांडेय, कार्तिक महतो, दीपक कुमार झा, राजू मालाकार आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top