
पेड़ों के कारण कुम्हारलालो में बन रहा चिड़ियाघर और जैव विविधता पार्क : डीएफओ मनीष तिवारी
कुम्हारलालो जैव विविधता पार्क में मना वन महोत्सव
डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : कुम्हारलालो में बन रहे जैव विविधता पार्क परिसर में रविवार को वन महोत्सव का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी ने अन्य अतिथियों के साथ पार्क
में पौधारोपण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि ड़ ही जीवन हैं, और इन्हीं पेड़ों के कारण कुम्हारलालो में चिड़ियाघर और जैव विविधता पार्क बन रहा है। यदि पेड़ न होते, तो यह संभव नहीं होता। उन्होंने जोधपुर का उदाहरण देते हुए कहा कि कभी पानी के लिए तरसने वाली धरती आज हरियाली और बारिश से भरी है, जो पेड़ों के महत्व को दर्शाता है।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, लोजपा नेता राजकुमार राज, उप प्रमुख महेंद्र महतो, मुखिया अनिता बरनवाल, जोगेंद्र तिवारी, एसके रवि समेत कई लोग मौजूद रहे। आसपास के ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और लोगों को पौधों का वितरण किया गया।
मंत्री और डीसी नहीं पहुंच पाए कार्यक्रम में
वन महोत्सव में मंत्री सुदिव्य कुमार और गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव के आने का कार्यक्रम तय था, लेकिन वे नहीं पहुंच पाए। आयोजकों ने बताया कि यहां हर साल की तरह इस बार भी वन महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।