पदयात्रा की सफलता को प्रचार प्रसार पर जोर

Advertisements

पदयात्रा की सफलता को प्रचार प्रसार पर जोर
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
बेलियाबाद गांव में सोमवार को टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में बोकारो हवाई अड्डा का नामकरण झारखंड आंदोलन के पुरोधा पूर्व सांसद स्व विनोद बिहारी महतो के नाम करने की मांग को लेकर 23 अगस्त को प्रस्तावित पदयात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनाई ग ई। पदयात्रा बलियापुर स्थित स्व विनोद बाबू के समाधि स्थल से बोकारो तक जाएगी। पदयात्रा में अधिकाधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार प्रसार करने पर सहमती बनी। मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र महतो, संजय महतो, राजू महतो, आत्माराम महतो, गीता देवी, विमला देवी, सुलोचना महतो, मीना देवी, पार्वती देवी, उर्मिला देवी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top