पदुगोड़ा पंचायत के मुखिया को सम्मान मिलने पर महुदा में खुशी की लहर

पदुगोड़ा पंचायत के मुखिया को सम्मान मिलने पर महुदा में खुशी की लहर

डीजे न्यूज, महुदा(धनबाद): पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पदुगोड़ा पंचायत के मुखिया महेश पटवारी को सम्मानित किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान डीसी आदित्य रंजन ने मुखिया महेश को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया था। मुखिया ने पदुगोड़ा पंचायत सचिवालय व उसके परिसर के सुदृढ़ीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य किया है।  मुखिया को यह सम्मान मिलने पर पदुगोड़ा पंचायत समेत महुदा क्षेत्र के लोगों की खुशी की लहर है और उन्हें बधाई दी है।
बधाई देने वालों में भाजपा के जिला महामंत्री सह पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो , मुखिया सुर्यकांत महतो , पूर्व मुखिया सम्पद घोषाल , पूर्व मुखिया आदर गयाली , पीओ मनोज कुमार अग्रवाल , अनवर अंसारी , बीरबल वाउरी , असीम महतो , बादल कुम्भकार , संजय दास , तुलसी दास , सलोनी कुमारी , पायल देवी , लक्ष्मी देवी व अन्य है।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top