

























































पदोन्नति पर आरके लकड़ा को किया गया सम्मानित
डीजे न्यूज, धनबाद: लोको शेड धनबाद में शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लोको शेड में कार्यरत सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरके लकड़ा का पदोन्नति होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। वे दीनदयाल उपाध्याय मंडल मे बतौर सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता के रूप में योगदान देंगे। लोको शेड के कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ व शाल ओढ़ा कर उनका स्वागत किया। कर्मचारियों ने उनके साथ काम करने का अनुभव साझा किया। मौके पर एन के खवास, राजन कुमार, तपन विश्वास, परशुराम सिंह, रामू महतो, सनी श्रीवास्तव, परमेश्वर कुमार, मिथिलेश कुमार दास, जफर सिद्दीकी , महेंद्र कुमार, राजीव कुमार, बी एन चटर्जी, कैलाश महतो, आर पी केसरी, गोपाल कुमार साव, अशोक कुमार महतो , संजय पासवान, कौशलेंद्र कुमार, मृग भूषण सिंह, रवि रोशन , नीलम कुमारी, ममता चौरसिया, मुक्ता मेरी, जयप्रकाश मोहाली, सुनील कुमार महतो, लक्ष्मी रविदास, मनोज कुमार तिवारी उपस्थित थे।




