पचंबा के राजपुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को रौंदा, रांची रेफर

Advertisements

पचंबा के राजपुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को रौंदा, रांची रेफर

डीजे न्यूज, पचंबा(गिरिडीह) : पचंबा थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल राजपुरा के समीप पचंबा–जमुआ मुख्य सड़क पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान दुर्गा स्थान पचंबा निवासी ऋषि कुमार, पिता पप्पू साव के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार ऋषि कुमार अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और घटना की सूचना पचंबा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रक संख्या जेएच 10 सीयू 0901 को पकड़कर थाना लाया और जब्त कर लिया। इधर, गंभीर रूप से घायल ऋषि कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top