पचंबा–गिरिडीह मुख्य सड़क की धूल बनी बड़ा मुद्दा, डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने सुधार का दिया भरोसा

Advertisements

पचंबा–गिरिडीह मुख्य सड़क की धूल बनी बड़ा मुद्दा, डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने सुधार का दिया भरोसा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : 

गिरिडीह नगर निगम चुनाव के तहत मेयर प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी ने वार्ड संख्या 4, 5, 6 एवं 7 में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को सुना।

जनसंपर्क की शुरुआत वार्ड संख्या 4 स्थित शिला वर्मा हॉस्पिटल से हुई, जो टीवी सेंटर होते हुए हरिजन टोला और बोड़ो से बोड़ो मोड़ तक जारी रही। इसके बाद वार्ड संख्या 6 में बोड़ो मोड़ से जीडी बगड़िया हॉस्पिटल गली, पासवान टोला होते हुए शिवपुरी तक संपर्क अभियान चलाया गया।

वार्ड संख्या 5 में शिवपुरी, मोहनपुर, मोहनपुर से फॉरेस्ट ऑफिस गली, लखारी तथा कृष्णा नगर तक जनसंपर्क किया गया। वहीं वार्ड संख्या 7 में राजदूत शोरूम एवं भंडारीडीह क्षेत्र का दौरा किया गया।

अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने पचंबा–गिरिडीह मुख्य सड़क पर उड़ती धूल और बढ़ते प्रदूषण की समस्या को प्रमुखता से उठाया। नागरिकों ने बताया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं होने के कारण आए दिन परेशानी हो रही है। धूल के कारण बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

इस पर डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी ने आश्वस्त किया कि नगर निगम में सशक्त नेतृत्व स्थापित होते ही सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही नियमित पानी छिड़काव, प्रभावी धूल नियंत्रण और बेहतर सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए डॉ. चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा जताया और क्षेत्र के समुचित विकास की अपेक्षा व्यक्त की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top