पौराणिक कथाओं पर आधारित छौ नृत्य ने दर्शकों का मोहा मन चक्रधरपुर के धरमसाई में छौ नृत्य कार्यक्रम का हुआ समापन

Advertisements

पौराणिक कथाओं पर आधारित छौ नृत्य ने दर्शकों का मोहा मन

चक्रधरपुर के धरमसाई में छौ नृत्य कार्यक्रम का हुआ समापन

डीजे न्यूज, बंदगांव(पश्चिमी सिंहभूम) : चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोड़ांग पंचायत अंतर्गत धरमसाई में आयोजित दो दिवसीय छौ नृत्य कार्यक्रम का समापन हो गया है। रविवार रात्रि से शुरू हुए इस कार्यक्रम में छौ नृत्य देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई उपस्थित हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

छौ नृत्य की शानदार प्रस्तुति

कार्यक्रम में गांव के ही छौ नृत्य टीम ने एक से बढ़कर एक पौराणिक कथाओं पर आधारित छौ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। छौ नृत्य समाप्त होने के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वालों को पुरस्कार

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वालों को डॉ विजय सिंह गागराई ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों को एक दूसरे से मिलने का अच्छा अवसर मिलता है।

युवाओं को आगे आने का आह्वान

डॉ गागराई ने कहा कि नाच-गान में भी युवाओं को आगे आना चाहिए, जिससे अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को लोगों के सामने दिखा सकें। इससे आज के समय में रोजगार भी प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कई लोगों का योगदान

छौ नृत्य कार्यक्रम को सफल बनाने में जयपाल जामुदा, करन जामुदा, जटा जामुदा, विजय गोप, महेश जामुदा, सुरेश जामुदा, सिद्धार्थ जामुदा, सालुका जामुदा, दियूरी जामुदा, दुर्गा जामुदा आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर जयपाल जामुदा, सुरज जामुदा, संतोष सिंहदेव, रामराई सामाड, कुशाल गागराई आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top