



पौराणिक कथाओं और लोककथाओं को दर्शा कर बांधा समां

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): टाटा सिजुआ 12 नंबर (आजाद सिजुआ) स्थित शहीद शक्तिनाथ महतो के समाधि स्थल परिसर में चल रहे शक्ति मेला में बुधवार रात छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के प्रयाग महतो एंड टीम के कलाकारों ने अपने प्रदर्शन और जीवंत संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से पौराणिक कथाओं और स्थानीय लोककथाओं को दर्शा कर समां बांध दिया। शक्तिशाली चालों, विभिन्न मुखौटों, नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल, धुम्सा की धुन ने माहौल को और भी अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया।
नौ दिनी मेला को सफल बनाने में कमेटी के सचिव मनोज कुमार महतो, ललित नारायण महतो, हीरलाल महतो, विकास महतो, राजेश महतो, तारकनाथ महतो, मोहित महतो, कृतिवास महतो, रवि महतो, श्रृष्टिधर महतो, आर्यन महतो, निखिल महतो, पंकज महतो, रोनित महतो, नवीन महतो, रंजीत महतो, निर्मल महतो आदि सक्रिय हैं।
