परवान चढ़ा प्यार, सातवीं पास के साथ स्नातक की छात्रा हुई फरार

0

डीजे न्यूज पलामू : कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, न तो यह अमीर-गरीब देखता और न ही ऊंच – नीच। कुछ ऐसा ही मामला लेस्लीगंज थाना की पुलिस के सामने आया। लड़का सातवां पास तो लड़की स्नातक की छात्रा है। इस लड़के के लिए लड़की ने घर छोड़ दी। लड़का मजदूरी का काम करता है। दोनों डालटनगंज से भागकर रांची पहुंचे। वहां शादी करने में सफल नहीं हुए तो लेस्लीगंज थाना पहुंच गए। पुलिस के प्रयास से दोनों के स्वजन शादी के लिए तैयार हो गए हैं। अब स्वजनों की मर्जी से शादी होगी।

बताया जाता है कि दोनों प्रेमी प्रेमिका बीते 5 दिनों से घर से फरार हुए थे। शादी की नियत से वे लोग रांची चले गए थे। परंतु वहां शादी नहीं कर थाना के शरण में आकर थाना से शादी कराने की गुहार लगाई। प्रेमी लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सोतम डबरा गांव निवासी अयोध्या पासवान के 21 वर्षीय पुत्र अर्जुन पासवान है। जबकि प्रेमिका सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव की एक 22 वर्षीय लड़की है। दोनों एक दूसरे के साथ शादी रचाने कि बात थाना पुलिस के पदाधिकारी के समक्ष की।

प्रेम प्रसंग में फरार होने के कारण थाना के एसआई बिट्टू कुमार ने लड़का तथा लड़की के माता पिता को सूचना देकर बुलाया। जहां दोनों के मर्जी से उन्हें उनके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया। इधर दोनों के माता-पिता भी प्रेमी प्रेमिका का शादी करने के लिए राजी हो गए हैं।

लड़का अर्जुन पासवान ने बताया कि दोनों के बीच डेढ़ वर्षो से प्रेम संबंध चल रहा है। लड़की कॉलेज जाती थी। उस दौरान वह डालटेनगंज बैरिया में एक घर में काम किया करता था। उसी समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। इधर 2 मई को दोनों प्लान कर डाल्टनगंज से शादी के लिए रांची चले गए। परंतु अब दोनों परिवार की मर्जी से अपने गांव घर ही शादी करेंगे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *