खेती से जुड़ी हर समस्या का समाधान कर रहा है जोहार एग्री मार्ट

0

डीजेन्यूज रांची : झारखण्ड में जोहार परियोजना अंतर्गत किसानों को उन्नत खेती से जुड़ी सुविधाओं को एक छत के नीचे उपलब्ध कराने का पहल जोहार एग्री मार्ट के द्वारा किया गया है। इस पहल के तहत महिला किसानों को उन्नत खेती से जुड़ी सामाग्री,उपकरणों और अन्य समस्याओं के समाधान हेतु कार्य किया जा रहा है। राज्य के कुल 11 जिलों में 25 जोहार एग्री मार्ट का संचालन किया जा रहा है। उत्पादक समूहों से जुड़े किसानों के अलावा आम किसानों को भी उचित मूल्य पर खेती से जुड़ी हर तरह की सामग्री एवं सेवाएं जोहार एग्री मार्ट के जरिए उपलब्ध कराई जा रही है।  इस नूतन पहल से किसानों को न सिर्फ एक छत के नीचे खेती से जुड़ी हर सामाग्री जैसे उच्च गुणवत्ता वाले खाद, बीज, कीटनाशक आदि उचित दामों पर उपलब्ध कराई जा रही है बल्कि उन्नत खेती के लिए मिट्टी की जांच, मौसम की जानकारी, कृषि यंत्र आदि सुविधा वाजिब दामों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *