पार्टी समर्थित उम्मीदवार निगम चुनाव मजबूती से लड़ेगी एवं जीतेगी: विधायक अरुप चटर्जी धनबल को परास्त कर जनबल की शक्ति की होगी जीत: पूर्व विधायक आनंद महतो

Advertisements

पार्टी समर्थित उम्मीदवार निगम चुनाव मजबूती से लड़ेगी एवं जीतेगी: विधायक अरुप चटर्जी

धनबल को परास्त कर जनबल की शक्ति की होगी जीत: पूर्व विधायक आनंद महतो

डीजे न्यूज, धनबाद:भाकपा-माले की बैठक एलसी रोड हीरापुर स्थित सम्राट चौधरी के आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को जिला सचिव बिंदा पासवान की अध्यक्षता में हुई। संचालन सुभाष चटर्जी ने किया।
पोलित ब्यूरो सदस्य पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि इस बार के निगम चुनाव में धनबल को परास्त कर जन बल शक्ति ही मुख्य रूप से जीतेगी। इसे जनता को तय करनी है।
निरसा विधायक कॉमरेड अरूप चटर्जी ने कहा कि 55 वार्डों में पार्टी के द्वारा समर्थित उम्मीदवार लड़ेगी और जीतेगी। एक समान विचारधारा प्रगतिशील जो जनता की आवाज को सही जगह पहुंचा सके तथा निगम क्षेत्र का सर्वांगीणक विकास करें, वैसे ही उम्मीदवार को जनता से जिताने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य रूप से हरिप्रसाद पप्पू, निताई महतो, कार्तिक प्रसाद, सम्राट चौधरी, राणा चट्टराज, विजय पासवान, कल्याण घोषाल, जयदीप बनर्जी, देवाशीष पासवान, भूषण महतो, सोनू गराय, विकास साव, गुड्डू रजक, राजेंद्र पासवान, राजेश बेरवा, दिलीप राम, रंजीत दास, कल्याण चक्रवर्ती, अजय महतो, पवन , करण पासवान आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top