पारसनाथ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद

Advertisements

पारसनाथ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद

गिरिडीह पुलिस व केंद्रीय बल की संयुक्त कार्रवाई, नक्सलियों की साजिश नाकाम

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में पारसनाथ पहाड़ क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षा बलों ने गड्ढे में दबाकर रखे हथियारों के जखीरे को खोज निकाला, जिससे क्षेत्र में बड़ी घटना की आशंका टल गई।
पुलिस अधीक्षक गिरिडीह डॉ बिमल कुमार तथा कमांडेंट 154 बटालियन सुनील दत्त त्रिपाठी को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार, कुमार ओम प्रकाश सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, सीआरपीएफ, 154 बटालियन तथा सी. ए. तोम्बा सिंह, सहायक कमांडेंट, सीआरपीएफ, 154 बटालियन के नेतृत्व में नक्सलियों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान खुखरा थाना क्षेत्र से सटे पारसनाथ पहाड़ के भालकी पहाड़ी, कानेडीह के समीप बम निष्क्रिय दस्ता की सहायता से गड्ढे में छुपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों को बरामद कर विधिसम्मत तरीके से जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बरामद सामग्री
तीन सौ तीन बोर की एकल गोली चलने वाली रायफल – 11
बाइस बोर रायफल – 9
ग्रेनेड – 6
एसएलआर ग्रेनेड प्रक्षेपक – 1
गोला-बारूद पेटी – 1
चार्जर क्लिप – 30
तांबे का विद्युत तार – 2 बंडल
अभियान में शामिल अधिकारी व बल
सुरजीत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), गिरिडीह
कुमार ओम प्रकाश सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, सीआरपीएफ, 154 बटालियन
सी. ए. तोम्बा सिंह, सहायक कमांडेंट, सीआरपीएफ, 154 बटालियन
नि०/जी०डी० ओम प्रकाश
सि०/जी०डी० मनोज सोरेन
जिला पुलिस बल एवं एफ/154 बटालियन की संयुक्त टीम

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top