पारसनाथ हिल टाप क्रिकेट टूर्नामेंट : वीरनगड्ढा बनी चैंपियन

Advertisements

पारसनाथ हिल टाप क्रिकेट टूर्नामेंट : वीरनगड्ढा बनी चैंपियन

दीपक कुमार मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज, 16 टीमों ने लिया था हिस्सा

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : पारसनाथ मकरसंक्रांति मेला समिति के तत्वावधान में आयोजित पारसनाथ हिल टाप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को मधुबन थाना मैदान में खेला गया। इस रोमांचक टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था।

फाइनल मुकाबला खरपोका और वीरनगड्ढा टीम के बीच खेला गया, जिसमें वीरनगड्ढा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दीपक कुमार को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य विजेता टीमों को भी पुरस्कृत किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही। टूर्नामेंट को सफल बनाने में मनोज कुमार अग्रवाल, रोहित कुमार महतो, नरेश कुमार महतो, राज कुमार पटेल, गाजो महतो, बालेश्वर महतो, झरीलाल महतो, प्रीतम महतो, सूरज कुमार अग्रवाल, संतोष महतो, हीरामन महतो, अश्विनी कुमार अग्रवाल, दीपक कुमार मुंडा, दिनेश कुमार मुंडा, प्रकाश कुमार महतो, मोहन कुमार कर्मकार, हेमंत मुंडा, हेमलाल तुरी, अमित चंद्रवंशी, कामेश्वर महतो, विनय महतो, नागेश्वर महतो आदि लोग शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top