पंखुड़ी का जन्मदिन बना मिसाल, अनाथालय में बच्चों के साथ मनाया जश्न

Advertisements

पंखुड़ी का जन्मदिन बना मिसाल, अनाथालय में बच्चों के साथ मनाया जश्न

भाजयुमो जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल एवं उनकी पत्नी डॉक्टर किमी मंडल के निर्णय का व्यापक स्वागत

डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने रविवार को अपनी बेटी पंखुड़ी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे परिवार के साथ हीरापुर स्थित हिन्दू मिशन अनाथालय में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया।

 

भाजयुमो जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि अनाथालय में बच्चों की मुस्कान से भरा मेरी बेटी पंखुड़ी का यह विशेष जन्मदिन हमेशा याद रहेगा। समाज की जरूरतमंद वर्गों दिव्यांग व गरीब बच्चों की समय-समय पर मदद करने के साथ जरूरतमंदों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा सेवा देने का प्रयास जेपी हॉस्पिटल का रहता है। उन्होंने बताया कि वे और उनकी पत्नी डॉक्टर किमी मंडल ने यह निर्णय लिया कि रेस्टोरेंट में अधिक खर्च करके स्टेटस दिखाने के बजाय बेटी का जन्मदिन कुछ इस तरह मनाया जाए कि बेटी के चेहरे के साथ साथ अनाथालय में प्यार और दुलार के इंतजार में बच्चों के चेहरे भी खिल जाए जिसको सही मायने में खुशी देने की जरूरत है।अनाथालय में अपेक्षित बच्चे इस तरह का आयोजन देखकर काफी खुश नजर आए। नित्यानंद मंडल ने कहा यह बच्चे स्नेह के पात्र हैं और इनका मदद करना ख्याल रखना हम सब की जिम्मेदारी है ।

पंखुड़ी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अनाथालय में बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। बच्चों को कॉपी, कलम, पेन टॉफी एवं अन्य सामग्रियां उपहार स्वरूप दी गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल एवं उनकी पत्नी डॉक्टर किमी मंडल के इस निर्णय का लोगों ने व्यापक स्वागत किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top