



पंडित दीनदयाल के दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: विधायक राज

एकात्म मानववाद का सिद्धांत राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक: गणेश मिश्रा
डीजे न्यूज, धनबाद: एकात्म मानववाद के प्रवर्तक, भारतीय जनता पार्टी के पथप्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को जिला कार्यालय में जिला समर्पण दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचार और राष्ट्र सेवा में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि पंडित दीनदयाल के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज सेवा में जुटना चाहिए।
प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का सिद्धांत आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को ही सच्चा विकास बताया। उनके विचारों को आत्मसात कर कार्य करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
सरोज सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने राष्ट्र, समाज और संगठन को सर्वोपरि मानते हुए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके आदर्श आज के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
महापौर पद के प्रत्याशी संजीव कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन त्याग, तपस्या और समर्पण की अनुपम मिसाल है। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हम सभी को शहर और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए।
जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक आधारशिला हैं। उनके सिद्धांतों पर चलकर ही भाजपा देश की सेवा कर रही है।
मौके पर रमेश राही, मानस प्रसून, धनेश्वर महतो, शेखर सिंह, पंकज सिन्हा, रूपेश सिन्हा, रमा सिन्हा, राजकिशोर जैना, पुरुषोत्तम रंजन, नित्यानंद मंडल,योगेंद्र यादव, गीता सिंह, बसंती सिंह, हुल्लास दास, सन्नी रवानी, रंजय सिंह, इंद्रभूषण कुशवाहा, मनोज गुप्ता, राजेश चौधरी, रतिरंजन गिरि उपस्थित थे।




