Advertisements




पांडेडीह में बाहा पर्व संपन्न

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पांडेडीह गांव में सोमवार को बाहा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नाईकी हड़ाम बुद्धू किस्कू ने जाहिर थान में पारंपरिक विधि विधान के साथ पूजा कर पर्व का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संथाली नृत्य गीत का आयोजन किया गया। गांव के महिला पुरुष सामूहिक रूप से ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते रहे। मौके पर पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, नरेश हेंब्रम, बुद्धू किस्को, मनोहर हेंब्रम, देवेंद्र हेंब्रम, सुनीता देवी, रंजीत सोरेन, अमित, महेश सोरेन, रघु किस्को, नारू मोदी, अनिल टुडू समेत सैकड़ो थे।




