Advertisements


























































पंचायतों में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्य शुरू

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): ठंड को देखते हुए बलियापुर क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में सरकार द्वारा आवंटित कंबलों का वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सरकार के कल्याण विभाग की ओर से बलियापुर प्रखंड कार्यालय को कुल 5014 कंबल की आपूर्ति की गई है। इसे क्षेत्र के सभी 23 पंचायत में प्रति पंचायत 108 कंबल आवंटित किया गया है। सोमवार को बड़ादाहा, जगदीश एवं आमटाल पंचायत में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।



