पंचायती राज क्षेत्र में धनबाद को मिला राज्य स्तरीय प्रशस्ति पत्र

Advertisements

पंचायती राज क्षेत्र में धनबाद को मिला राज्य स्तरीय प्रशस्ति पत्र

डीजे न्यूज, धनबाद:

पंचायत उन्नति सूचकांक के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय प्रसार कार्यशाला में धनबाद जिला पूरे राज्य में अव्वल स्थान पर रहा।

झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को होटल चाणक्या बीएनार रांची में आयोजित कार्यक्रम में धनबाद को स्थानीय स्वशासन के सशक्तिकरण एवं सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। धनबाद की ओर से

उप विकास आयुक्त सादात अनवर को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इससे धनबाद की पंचायत व्यवस्था को राज्य स्तर पर विशेष पहचान मिली है।

डीडीसी ने कहा कि यह सफलता जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के कुशल नेतृत्व, सक्रिय जनप्रतिनिधियों और कर्मठ प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयास का प्रतिफल है।

वहीं जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि यह सम्मान धनबाद जिले के जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और ग्रामीण जनता की भागीदारी का परिणाम है। हमारा उद्देश्य पंचायत व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेही और जनकल्याणकारी बनाना है।

कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने पंचायत उन्नति सूचकांक के विभिन्न मापदंडों पर चर्चा की और आगे की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top