पंचायत विकास के लिए आईआई एम बोधगया में प्रशिक्षण ले रहे झारखंड के मुखिया 

Advertisements

पंचायत विकास के लिए आईआई एम बोधगया में प्रशिक्षण ले रहे झारखंड के मुखिया 

सरिया से पांच समेत झारखंड के 70 मुखिया हुए शामिल

डीजे न्यूज, सरिया, गिरिडीह : पंचायतों के समग्र विकास और सरकारी योजनाओं के कुशल कार्यान्वयन को लेकर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) बोधगया में मुखियाओं के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में सरिया प्रखंड के पांच पंचायतों के मुखिया भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण में अममारी पंचायत के अजय यादव, बागोडीह पंचायत के धानेश्वर साव, कैलाटांड़ पंचायत के मनोज गुप्ता, कुसुमाडीह पंचायत के पंकज महतो और मोकामो पंचायत की मुखिया देवी शामिल हुए हैं।

पंचायतों में सेवाएं होंगी आसान

बागोडीह पंचायत के मुखिया धानेश्वर साव ने बताया कि यह प्रशिक्षण 12 मार्च तक चलेगा। इसमें पंचायत विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को पंचायत से जुड़े कार्यों को सुगम और पारदर्शी बनाना है।

मुखियाओं को बताया गया कि आधार कार्ड, पेंशन योजनाएं, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक सेवाओं को पंचायत स्तर पर सहजता से उपलब्ध कैसे कराया जाए। इसके अलावा सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की जानकारी भी दी जा रही है।

झारखंड से 70 मुखिया ले रहे भाग

प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड राज्य के 70 मुखिया शामिल हैं। इस दौरान उन्हें पंचायत में डिजिटल सेवाओं के उपयोग, प्रशासनिक प्रक्रिया में सुधार और सरकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने की तकनीकी जानकारी दी जा रही हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top